Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
HEADLINES

डिजिटल अरेस्ट धोखाधड़ी मामले में सीबीआई ने तीन आरोपितों को किया गिरफ्तार

सीबीआई

नई दिल्ली, 14 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने डिजिटल अरेस्ट धोखाधड़ी मामले में तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई ‘ऑपरेशन चक्र’ के तहत चल रही जांच का हिस्सा है।

सीबीआई के अनुसार, एक आरोपित को केरल से जबकि दो अन्य को गुजरात से गिरफ्तार किया गया। जांच के दौरान एजेंसी को कई अहम डिजिटल और दस्तावेजी सबूत मिले हैं, जिनसे यह स्पष्ट हुआ है कि ये लोग साजिश में सक्रिय रूप से शामिल थे। आरोपित देश के भीतर वित्तीय माध्यमों और अन्य सहायता के जरिये विदेशों में बैठे साइबर अपराधियों की मदद कर रहे थे।

गिरफ्तार आरोपितों को स्थानीय अदालतों में पेश करने के बाद ट्रांजिट वारंट लेकर दिल्ली लाया गया, जहां उन्हें सीबीआई की विशेष अदालत में पेश किया गया।

यह गिरफ्तारी उन देशव्यापी छापेमारियों के बाद हुई है, जो हाल ही में सीबीआई ने दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, राजस्थान, गुजरात, केरल और पश्चिम बंगाल में लगभग 40 ठिकानों पर की थीं। इन छापों में डिजिटल उपकरण, केवाईसी दस्तावेज, सिम कार्ड और संचार रिकॉर्ड सहित कई अहम साक्ष्य बरामद किए गए थे। इनसे यह खुलासा हुआ कि देश के भीतर एक संगठित गिरोह विदेशी साइबर अपराधियों को सहयोग दे रहा था।

—————

(Udaipur Kiran) / प्रशांत शेखर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *