Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
HEADLINES

सीबीआई ने डब्ल्यूसीएल के एरिया सेल्स मैनेजर और पत्नी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला किया दर्ज

सीबीआई

नई दिल्ली, 21 दिसंबर (Udaipur Kiran) । केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने पश्चिमी कोलफील्ड्स लिमिटेड (डब्ल्यूसीएल) के नागपुर क्षेत्र में तैनात एरिया सेल्स मैनेजर संदीप सिंह और उनकी पत्नी स्वेता सिंह के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया है। सीबीआई के अनुसार, आरोपियों के पास ज्ञात आय स्रोतों से अधिक 45.23 लाख रुपये की संपत्ति पाई गई है।

सीबीआई ने बताया कि यह मामला 18 दिसंबर को दर्ज किया गया, जिसके बाद 20 दिसंबर को आरोपियों से जुड़े परिसरों पर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान 17 लाख रुपये नकद, 900 ग्राम सोना, घोषित अचल संपत्तियों के अलावा मोहाली में एक निर्मित मकान, धनबाद में तीन कृषि भूमि और एक लग्जरी वाहन मिलने की बात सामने आई है।

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो ने कहा कि बरामद संपत्तियों की विस्तृत जांच की जा रही है और मामले में आगे की जांच जारी है।

—————

(Udaipur Kiran) / प्रशांत शेखर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *