Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
HEADLINES

CBSE Board Exam 2025-26: गलती करने पर परीक्षा से बाहर हो सकते हैं छात्र, जानें पूरी डिटेल

नई दिल्ली (Udaipur Kiran News)। अगर आपका बच्चा सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) की 10वीं या 12वीं कक्षा में पढ़ रहा है, तो यह अपडेट बेहद जरूरी है। इस बार बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि लिस्ट ऑफ कैंडिडेट्स (LOC) भरते समय की गई गलती छात्रों के लिए बड़ी परेशानी खड़ी कर सकती है।

CBSE Board Exam

अगर फॉर्म में नाम, जन्मतिथि या विषय कोड में कोई त्रुटि रह गई, तो छात्र को परीक्षा से अयोग्य भी ठहराया जा सकता है। यानी सालभर की मेहनत और समय दोनों बर्बाद हो सकते हैं।

कब और कैसे करें सुधार?

सीबीएसई ने राहत देते हुए सुधार की सुविधा उपलब्ध कराई है। अगर LOC में कोई गलती हो जाती है तो इसे 13 अक्टूबर से 27 अक्टूबर 2025 के बीच सुधारा जा सकता है। इसके लिए छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर आवेदन करना होगा। ध्यान रहे, इस दौरान सुधार करने पर अतिरिक्त शुल्क भी देना होगा।

CBSE की चेतावनी

बोर्ड ने सभी स्कूलों को भी सख्त निर्देश दिए हैं कि छात्र की जानकारी स्कूल एडमिशन रिकॉर्ड से मेल खानी चाहिए। नाम की वर्तनी, जन्मतिथि और विषय कोड में गलती किसी भी हाल में नहीं होनी चाहिए। गलत डेटा अपलोड करने पर परीक्षा केंद्र पर छात्रों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है।

महत्वपूर्ण विषय कोड

कक्षा 10 के लिए:

  • हिंदी-ए: 002

  • हिंदी-बी: 085

  • उर्दू-ए: 003

  • उर्दू-बी: 303

  • गणित (स्टैंडर्ड): 041

  • गणित (बेसिक): 241

कक्षा 12 के लिए:

  • हिंदी कोर: 302

  • हिंदी इलेक्टिव: 002

  • इंग्लिश कोर: 301

  • इंग्लिश इलेक्टिव: 001

  • संस्कृत कोर: 322

  • संस्कृत इलेक्टिव: 022

  • उर्दू कोर: 303

  • उर्दू इलेक्टिव: 003

  • गणित: 041

  • एप्लाइड मैथ: 241

वेरिफिकेशन स्लिप भी अनिवार्य

सुधार की प्रक्रिया पूरी होने के बाद स्कूल छात्रों को वेरिफिकेशन स्लिप जारी करेंगे। इस पर सभी विवरण सही-सही होने चाहिए ताकि परीक्षा के समय किसी भी तरह की दिक्कत न आए।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *