Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
HEADLINES

बुंदेलखंड के विकास को नई गति देने के लिए केंद्र सरकार प्रतिबद्ध : अमित शाह

गृह मंत्री को सॉल ओढ़ाते सांसद अनुराग शर्मा

– सांसद अनुराग शर्मा ने गृहमंत्री अमित शाह से की शिष्टाचार भेंट, बुंदेलखंड के समग्र विकास पर हुई विस्तृत चर्चा

झांसी, 17 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । झांसी-ललितपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद अनुराग शर्मा ने मंगलवार को भारत के यशस्वी गृह मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह से नई दिल्ली में सौजन्य भेंट की। मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच जनसेवा, विकास योजनाओं और बुंदेलखंड क्षेत्र के सर्वांगीण विकास पर विस्तृत चर्चा हुई।

सांसद ने गृह मंत्री को झांसी और ललितपुर में चल रही केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं एवं विकास परियोजनाओं की प्रगति से अवगत कराया। उन्होंने क्षेत्र की अवसंरचना, पर्यटन, जल-संरक्षण, रोजगार सृजन और औद्योगिक निवेश से संबंधित मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया।

भेंट के दौरान सांसद ने झांसी में सड़क व रेल कनेक्टिविटी, पर्यटन विकास, जल जीवन मिशन, स्मार्ट सिटी मिशन और शिक्षा-खेल से जुड़े नवाचारों की जानकारी भी दी। शाह ने उनके प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि सांसद शर्मा की विकासोन्मुख सोच बुंदेलखंड के उज्जवल भविष्य की दिशा में अहम भूमिका निभा रही है। यह मुलाकात न केवल झांसी-ललितपुर बल्कि पूरे बुंदेलखंड क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण और सकारात्मक पहल के रूप में देखी जा रही है।

गृहमंत्री के सुझाव और मार्गदर्शन

अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार बुंदेलखंड के समग्र विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने सांसद अनुराग शर्मा को आश्वस्त किया कि क्षेत्र में विकास की गति को और तेज करने के लिए केंद्र सरकार हरसंभव सहयोग करेगी। उन्होंने क्षेत्र में अवसंरचना, पर्यटन, जल-संरक्षण, रोजगार सृजन एवं औद्योगिक निवेश को और गति देने के लिए व्यावहारिक सुझाव दिए। गृहमंत्री जी ने सांसद अनुराग शर्मा की जनसेवा और विकासोन्मुख दृष्टि की सराहना करते हुए कहा कि उनके प्रयास बुंदेलखंड के उज्जवल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।

—————

(Udaipur Kiran) / महेश पटैरिया

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *