Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

भोपाल में आज राष्ट्रीय व्यावसायिक शिक्षा एवं प्रशिक्षण परिषद की सेंट्रल जोन कार्यशाला का आयोजन

ग्लोबल स्किल्स पार्क

– कार्यशाला में फ्यूचर-स्किल्स, गुणवत्ता मानक और व्यावसायिक शिक्षा के इंटीग्रेशन पर रहेगा फोकस

भोपाल, 29 सितंबर (Udaipur Kiran News) । राष्ट्रीय व्यावसायिक शिक्षा एवं प्रशिक्षण परिषद (NCVET), केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय और राज्य सरकार के तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग के सहयोग से आज सोमवार को संत शिरोमणि रविदास ग्लोबल स्किल्स पार्क (SSRSGSP), भोपाल में सेंट्रल जोन के लिए कैपेसिटी-बिल्डिंग और जागरूकता कार्यशाला का आयोजन होगा। कार्यशाला में NCVET, केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय, मध्य प्रदेश सरकार और सेंट्रल जोन के राज्यों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। कार्यशाला के माध्यम से अकादमिक ज्ञान और व्यावसायिक ज्ञान को एक साथ जोड़कर प्रतिभागियों को लाभ देने संभावनाओं पर चर्चा की जायेगी।

जनसम्पर्क अधिकारी बबीता मिश्र ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यशाला में मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के प्रतिनिधि व्यावसायिक शिक्षा एवं प्रशिक्षण (VET) पारिस्थितिकी तंत्र को सशक्त बनाने के लिए NCVET की पहलों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के प्रयासों पर विचार-विमर्श करेंगे। कार्यशाला में NCVET की राज्य स्तरीय कौशल विकास की योजनाओं, गुणवत्ता और मानक पर केंद्रित नियामक भूमिकाओं, राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के साथ व्यावसायिक शिक्षा के इंटीग्रेशन, पुरस्कार देने वाले निकायों और मूल्यांकन एजेंसियों का ऑनबोर्डिंग एवं संचालन, कौशल विकास पहलों का समन्वय और स्कूलों एवं उच्च शिक्षा संस्थानों में व्यावसायिक शिक्षा को मुख्यधारा में शामिल करने पर भी प्रकाश डाला जायेगा।

—————

(Udaipur Kiran) / नेहा पांडे

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *