Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
HARYANA

जींद : महिला आयोग की अध्यक्ष ने विवि के तीन प्रोफेसराें के खिलाफ एफआईआर के दिए निर्देश

सीआरएसयू में मामले की जांच करने पहुंची महिला आयोग की अध्यक्ष रेणू भाटिया।

जींद, 4 दिसंबर (Udaipur Kiran) । चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय की छात्राओं द्वारा यहां कार्यरत तीन प्रोफेसरों पर लगाए गए गंभीर आरोपों को लेकर गुरूवार शाम महिला आयोग की अध्यक्ष रेणू भाटिया पहुंची। उनके साथ एसपी कुलदीप सिंह व अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। अध्यक्ष रेणू भाटिया ने वीसी प्रो. रामपाल सैनी व रजिस्ट्रार से छात्राओं से यौन शोषण के कथित आरोपों को लेकर बातचीत की। वीसी ने आगामी 24 घंटे में तीनों प्रोफेसर के खिलाफ मामला दर्ज करवाने की बात कही है।

अध्यक्ष रेणू भाटिया ने कहा कि 24 घंटे में मामला दर्ज होना चाहिए था। पर ऐसा नही हुआ है। वो इसका जवाब कल एसपी से और वीसी साहब से मांगेंगी। प्रोफेसर के द्वारा ऐसा चैट लिखना बहुत ही शर्मनाक घटना है। हालांकि तीनों को सस्पेंड कर दिया गया है लेकिन हमें एक ऐसा उदाहरण पेश करना चाहिए कि फिर से ऐसी घटनाएं न हों।

अध्यक्ष रेणू भाटिया ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उन्हें अफसोस है कि एक प्रोफेसर स्तर का व्यक्ति वो इस तरह की भाषा का प्रयोग करता है। जो चैट निकल कर आई है वो गलत है। यह सभ्यता के नाम पर धब्बा है। वो उम्मीद करती हैं कि वीसी तथा रजिस्ट्रार ने जो एक्शन की बात कही है वो ठीक है। वो उन प्रोफेसर के खिलाफ जांच करवा रहे हैं। अध्यक्ष रेणू भाटिया ने कहा कि तीनों प्रोफेसर को सस्पेंड कर दिया है। अगर ऐसे प्रोफेसर सस्पेंड होते हैं तो वो यह मानसिकता दूसरे विश्वविद्यालयों में ले जाएंगे। ऐसे प्रोफेसर के खिलाफ मामला दर्ज होना चाहिए।

शिकायत में लिखा गया है कि इन शिक्षकों ने कक्षा के दौरान और कक्षा के बाहर अशोभनीय व अश्लील टिप्पणियां की। छात्राओं से बार-बार अनुचित व्यक्तिगत प्रश्न पूछे गए। एक छात्रा से आपत्तिजनक बातें कही गई। कई छात्राओं के पहनावे, शरीर और दिखावे पर व्यक्तिगत सैक्सुअल कमेंट किए गए। आंतरिक अंक और उपस्थिति को हथियार बना कर अनुचित दबाव बनाया गया। मना करने पर इनमें से एक शिक्षक ने कार्रवाई की धमकी दी। वहीं दूसरे शिक्षक पर आरोप लगाए गए हैं कि वे छात्राओं के पास रात को 11 बजे वहाट्सअप वीडियो काल करते हैं और न्यूड फोटो भेजते हैं। वहीं इन दोनों में से एक शिक्षक और तीसरे शिक्षक पर एससी, बीसी और ओबीसी समुदाय को लेकर अपमानजनक टिप्पणियां करने के आरोप लगाए गए हैं।

—————

(Udaipur Kiran) / विजेंद्र मराठा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *