Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
PUNJAB

वाई पूरन कुमार आत्महत्या मामले में चंडीगढ़ पुलिस ने एससी आयोग को सौंपी रिपोर्ट

पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन को रिपोर्ट देती चण्डीगढ़ पुलिस

– पुलिस को ललिता कुमारी बनाम उत्तर प्रदेश सरकार फैसले के अनुसार कार्रवाई करने के दिए निर्देश

चंडीगढ़, 13 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । हरियाणा पुलिस के एडीजीपी वाई. पूरन कुमार आत्महत्या मामले में आज चंडीगढ़ पुलिस ने अब तक की गई कार्रवाई संबंधी रिपोर्ट पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग के समक्ष प्रस्तुत की। प्रस्तुत रिपोर्ट के अनुसार चंडीगढ़ पुलिस ने इस मामले में एक एसआईटी का गठन किया है और मामले की जांच की जारी है।

पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन जसवीर सिंह गढ़ी ने प्रस्तुत रिपोर्ट पर असहमति व्यक्त करते हुए चंडीगढ़ पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे ललिता कुमारी बनाम उत्तर प्रदेश सरकार मामले में माननीय सर्वाेच्च न्यायालय द्वारा दिए गए निर्णय के अनुसार कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि दिवंगत वाई. पूरन कुमार के आत्महत्या मामले में जिन 14 व्यक्तियों के नाम सुसाइड नोट में दर्ज हैं, उन्हें तुरंत गिरफ्तार किया जाए।

इसके अलावा, आज प्रस्तुत की गई रिपोर्ट के साथ एफ.आई.आर. की प्रति संलग्न नहीं थी, जिससे यह स्पष्ट नहीं हो सका कि जिन 14 अधिकारियों का उल्लेख सुसाइड नोट में है, उनके विरुद्ध एफ.आई.आर. दर्ज की गई है या नहीं। साथ ही, मामले में गठित सिट के बारे भी आयोग को कोई लिखित जानकारी उपलब्ध नहीं करवाई गई थी।

पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन जसवीर सिंह गढ़ी ने आज दोपहर बाद दिवंगत वाई. पूरन कुमार के परिवार से मुलाकात की और उन्हें आश्वासन दिया कि आयोग पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए पूर्ण दृढ़ता के साथ कार्य करेगा।

—————

(Udaipur Kiran) शर्मा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *