Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
HEADLINES

राहुल गांधी के चंडीगढ़ कार्यक्रम में बदलाव, सुबह सवा दस बजे करेंगे दिवंगत आईपीएस वाई पूरन के परिजनों से मुलाकात

राहुल गांधी

नई दिल्ली, 14 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के चंडीगढ़ दौरे के कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। अब वह मंगलवार सुबह सवा 10 बजे 2001 बैच के आईपीएस अधिकारी वाई पूरन कुमार के आवास पहुंचेंगे।

राहुल गांधी स्वर्गीय वाई पूरन कुमार के परिवार से मुलाकात कर शोक संवेदना प्रकट करेंगे। यह मुलाकात चंडीगढ़ के सेक्टर 24 स्थित मकान नंबर 132 पर होगी।

गौरतलब है कि आईपीएस वाई पूरन कुमार ने हाल ही में चंडीगढ़ स्थित आवास में आत्महत्या कर ली थी। उनकी पत्नी, आईएएस अधिकारी अमनीत पी कुमार की शिकायत पर पुलिस ने 10 अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

—————

(Udaipur Kiran) / प्रशांत शेखर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *