Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTRAKHAND

(संसोधित) किसानों के हिमायती थे चौधरी चरण सिंह:प्रदीप बत्रा

चौधरी चरण सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए

हरिद्वार, 23 दिसंबर (Udaipur Kiran) । पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 123वीं जयंती पर जाट समाज के विभिन्न संगठनों की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि उनका मूल्यांकन उनके पदों से नहीं किया जा सकता। वे किसानों के सच्चे हिमाायती थे।

दिल्ली रोड स्थित चौधरी चरण सिंह चौक पर स्थित उनकी प्रतिमा स्थल पर पहुंचकर माल्यार्पण किया गया।

कार्यक्रम में विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि चौधरी चरण सिंह हमारे प्रेरणास्रोत हैं। उनके कार्यों को आज भी एक मिशाल के रूप में देखा जाता है।

महाराजा सूरजमल जनकल्याण ट्रस्ट के अध्यक्ष परविंदर प्रधान एवं जाट समाज सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष रामपाल सिंह और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष चौधरी राजेंद्र सिंह एवं युवा प्रदेश अध्यक्ष रॉबिन चौधरी ने कहा कि उन्हें हमेशा किसानों के हितैषी के रूप में याद किया जाएगा।

इस अवसर पर विश्व जाट महासभा के प्रदेश अध्यक्ष विवेक चौधरी, महाराजा सूरजमल जनकल्याण ट्रस्ट के उपाध्यक्ष राज सिंह राठी, महासचिव कुलदीप अहलावत, सचिव महिपाल सिंह, मयंक सिंह राणा, नितिन चौधरी,त्रिवेंद्र राठी,विजय शर्मा, महावीर सिंह, योगेंद्र सिंह,विजेंद्र सिंह, जगबीर सिंह, किरण चौधरी, पुष्पेंद्र सिंह, जिला अध्यक्ष जाट समाज सेवा समिति, अभिषेक चौधरी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

(Udaipur Kiran)

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *