Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

छतरपुरः गड्ढे में गिरने से दो साल के बच्चे की मौत

परिजन अस्पताल में बच्चे के साथ

छतरपुर, 02 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ग्राम पूंछी में मंगलवार सुबह घर के बाहर बने पानी के गड्ढे में डूबने से दो साल के बच्चे की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम पूंछी निवासी वीरेंद्र साहू का दो वर्षीय पुत्र शिवांश मंगलवार सुबह वह अपने घर के बाहर खेल रहा था। उसकी मां घर में खाना बना रही थीं और पिता मूंगफली खरीदने गांव से बाहर गए हुए थे। कुछ देर बाद बच्चे के लापता होने की जानकारी मिली। परिजनों और ग्रामीणों ने उसकी तलाश शुरू की। तलाशी के दौरान शिवांश घर के सामने पड़ोसी के एक गड्ढे में पानी में तैरता हुआ मिला। उसे तुरंत एक निजी वाहन से जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर राजकुमार अवस्थी ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने जिला अस्पातल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है और प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

(Udaipur Kiran) तोमर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *