Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
CHHATTISGARH

छत्तीसगढ़ के वन मंत्री केदार कश्यप की माता मनकी देवी का निधन, मुख्यमंत्री साय ने जताया शाेक

वन मंत्री केदार कश्यप की माता मनकी देवी

रायपुर 21 दिसंबर (Udaipur Kiran) । छत्तीसगढ़ के वन मंत्री केदार कश्यप की माता मनकी देवी कश्यप का आज रविवार सुबह निधन हो गया है। उनका अंतिम संस्कार आज गृहग्राम भानपुरी फरसागुड़ा में किया जाएगा। मंत्री केदार कश्यप ने आज अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने लिखा है कि मेरी पूज्य माताजी मनकी देवी कश्यप जी हमारे बीच नहीं रहीं। दोपहर 03.30 बजे तक गृहग्राम भानपुरी फरसागुड़ा निवास में उनके अंतिम दर्शन कर सकते हैं। उनका अंतिम संस्कार आज शाम 4 बजे ग्राम भानपुरी फारसागुड़ा, बस्तर में किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि पिछले कई दिनों से मनकी देवी की स्वास्थ्य स्थिति गंभीर बताई जा रही थी और वे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती थीं। अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ और अंततः उनका निधन हो गया। इस दुख की घड़ी में राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र के लोग मंत्री के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, कैबिनेट के साथी केदार कश्यप की पूज्य माताजी मनकी देवी कश्यप के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं पीड़ादायक है। उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा इस कठिन समय में केदार कश्यप एवं समस्त शोकाकुल परिवार को धैर्य, संबल और शक्ति प्रदान करें

—————

(Udaipur Kiran) / गेवेन्द्र प्रसाद पटेल

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *