Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अंतरराष्ट्रीय चीता दिवस पर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अंतरराष्ट्रीय चीता दिवस पर दी शुभकामनाएं

भाेपाल, 4 दिसंबर (Udaipur Kiran) । आज गुरुवार काे अंतरराष्ट्रीय चीता दिवस है। हर साल 4 दिसंबर को ये दिवस दुनिया भर के लोगों को विलुप्त होने की कगार पर पहुंच चुके इन चीतों की जिंदगी बचाने के लिए लोगों को प्रोत्साहित करता है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डाॅ. माेहन यादव ने अंतरराष्ट्रीय चीता दिवस पर शुभकामनाएं दी है। साथ ही उन्हाेंने वन्यजीवाें के संरक्षण के संकल्प काे दाेहराया है।

मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने साेशल मीडिया एक्स पर पाेस्ट कर लिखा, अंतरराष्ट्रीय चीता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी की विशेष पहल पर मध्यप्रदेश में शुरू हुई चीता परियोजना ने देश में वन्यजीव संरक्षण के नए अध्याय की शुरुआत की थी। आज प्रदेश में चीतों की संख्या बढ़कर 32 हो गई है। वन्यजीवों के संरक्षण के प्रति हम संकल्पित हैं। मध्यप्रदेश की धरा पर सभी जीव सुरक्षित होंगे, यह प्रण है।

—————

(Udaipur Kiran) / नेहा पांडे

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *