Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अमर क्रांतिकारी अशफाक उल्ला खां को जयंती पर किया नमन

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अमर क्रांतिकारी अशफाक उल्ला खां को जयंती पर किया नमन

भाेपाल, 22 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । मां भारती की आजादी के लिए अंग्रेजी शासन से संघर्ष करते हुए अपने प्राणों की आहुति देने वाले महान स्वतंत्रता सेनानी अशफाक उल्ला खान की आज बुधवार को जयंती है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डाॅ माेहन यादव ने उनकी वीरता को स्मरण करते हुए विनम्र नमन किया है।

मुख्यमंत्री डाॅ यादव ने साेशल मीडिया एक्स पर पाेस्ट करते हुए अपने संदेश में लिखा देश की स्वतंत्रता के लिए जीवन समर्पित करने वाले अमर क्रांतिकारी अशफाक उल्ला खां जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन करता हूं। ‘काकोरी ट्रेन एक्शन’ के नायक का त्याग, साहस और राष्ट्रप्रेम आने वाली पीढ़ियों को सदैव देशसेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।

—————

(Udaipur Kiran) / नेहा पांडे

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *