Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTRAKHAND

मुख्यमंत्री ने चंपावत वाहन दुर्घटना पर जताया दुख

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।

देहरादून, 5 दिसंबर (Udaipur Kiran) । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय राजमार्ग-09 पर तहसील बाराकोट (चंपावत) में बागधारा के समीप एक बारात का वाहन खाई में गिरने से पांच लोगों की माैत पर दुःख व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति एवं शोकाकुल परिजनों को इस अत्यंत दुःखद घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री ने दुर्घटना में घायलाें के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना भी की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियाें काे घायलों के बेहतर उपचार के भी निर्देश दिया है।

उल्लेखनीय है कि जिले के पाटी ब्लॉक क्षेत्र से बारात लौटते समय एक बोलेरो कार के गहरी खाई में गिरने से पांच बारातियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लाेग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मृतकों में एक ही परिवार के दो सदस्य हैं।

(Udaipur Kiran) / राजेश कुमार

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *