नौसेना दिवस पर मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं

गुवाहाटी, 04 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । नौसेना दिवस के अवसर पर असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने भारतीय नौसेना के जवानों के साहस, अनुशासन और अदम्य समर्पण को नमन किया।
मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया संदेश में कहा कि हमारे समुद्री सीमाओं की सुरक्षा में जुटे नौसेना के वीर योद्धा राष्ट्र की शक्ति, सुरक्षा और संप्रभुता के सच्चे प्रहरी हैं। उन्होंने कहा कि विशाल तटरेखा से लेकर दूरस्थ समुद्री क्षेत्रों तक, भारतीय नौसेना की अटूट सेवा और त्याग पर पूरा देश गर्व करता है।
अपने संदेश में डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने भारतीय नौसेना को देश की गौरवशाली सैन्य शक्ति बताते हुए जवानों और उनके परिवारों को शुभकामनाएं दीं।
——–
(Udaipur Kiran) / श्रीप्रकाश



