Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
GUJARAT

मुख्यमंत्री ने की लायंस क्लब के अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों के साथ बैठक

गांधीनगर में बैठक की

गांधीनगर, 15 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । लायंस क्लब इंटरनेशनल के प्रतिनिधियों ने बुधवार को गांधीनगर में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से भेंट की।

मुख्यमंत्री ने अपनी अध्यक्षता में आयोजित इस मुलाकात-बैठक में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वच्छता से लेकर सेमीकंडक्टर तक सभी क्षेत्रों के विकास को प्राथमिकता दी है। इसके फलस्वरूप देश विकास के नित-नए शिखर पार कर रहा है।

पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सकारात्मक नेतृत्व के परिणामस्वरूप भारत की ग्लोबल इमेज में वृद्धि हुई है। प्रधानमंत्री ने ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ तथा ‘सबका साथ-सबका विकास’ की जो राजनीति दी है, उससे विश्व के देशों में भारत के प्रति विश्वास बढ़ा है।

मुख्यमंत्री ने लायंस क्लब की विश्वभर के देशों में सेवाभावी संस्था के रूप में उपस्थिति की प्रशंसा की और संस्था को उसके विकासोन्मुखी कार्यों में राज्य सरकार के उचित सहयोग का भी आश्वासन दिया।

उन्होंने प्रधानमंत्री द्वारा शुरू कराए गए अभियानों से आ रहे परिवर्तनों की भूमिका दी और लायंस क्लब द्वारा सरकार के अभियानों में सक्रिय भागीदारी की भी सराहना की।

इस अवसर पर लायंस क्लब के इंटरनेशनल प्रेसीडेंट ए. पी. सिंह, अन्य पदाधिकारी तथा सदस्य उपस्थित रहे।

—————

(Udaipur Kiran) / Abhishek Barad

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *