Skip to content
Sunday, 1 November 2026
BREAKING
DELHI

मुख्यमंत्री ने शालीमार बाग में नवनिर्मित नालियों और सड़कों का किया उद्घाटन

शालीमार बाग विधानसभा में नवनिर्मित नालियों और सड़कों का उद्घाटन करती मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

नई दिल्ली, 5 दिसंबर (Udaipur Kiran) । दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज शालीमार बाग विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ब्लॉकों में नवनिर्मित नालियों और सड़कों का उद्घाटन किया। उन्होंने इसके साथ ही विकास कार्यों का स्थल पर जाकर निरीक्षण किया और अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि शालीमार बाग में अटल कैंटीन, आयुष्मान आरोग्य मंदिर, नए सार्वजनिक शौचालय, नए पार्क, वॉटर एटीएम सहित आधारभूत नागरिक सुविधाओं पर कार्य तेज गति से आगे बढ़ रहा है। ये योजनाएं गरीब, मध्यम वर्ग और हर परिवार के जीवन में सम्मान, सुविधा और सुरक्षा जोड़ने का प्रभावी माध्यम हैं। शालीमार बाग को स्वच्छता, स्वास्थ्य सेवाओं की सुगमता, सुचारु सड़क नेटवर्क और मजबूत शहरी व्यवस्थाओं के साथ एक आदर्श मॉडल विधानसभा के रूप में विकसित किया जाए। इस अवसर पर संबंधित विभागों के अधिकारी और स्थानीय निवासी मौजूद रहे।

———–

(Udaipur Kiran) / धीरेन्द्र यादव

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *