Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
UTTRAKHAND

मुख्यमंत्री ने खंडूडी, हरीश रावत, निशंक और तीरथ रावत से की भेंट, स्वास्थ्य की ली जानकारी

मुख्यमंत्री धामी हरीश रावत से भेंट करते।

देहरादून, 19 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, तीरथ सिंह रावत, भुवन चंद्र खंडूड़ी, रमेश पोखरियाल निशंक के निवास पर भेंट कर दीपावली की शुभकामनाएं दी।

मुख्यमंत्री रविवार शाम हरीश रावत के डिफेंस कॉलोनी स्थित आवास पर पहुंचे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने हरीश रावत की हाल ही में हुई दुर्घटना के पश्चात् उनके स्वास्थ्य का हाल-चाल जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की ईश्वर से प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री आज पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी के निवास पर पहुंचे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उनका स्वास्थ्य का हाल-चाल जाना और उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की।

मुख्यमंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के निवास पर पहुंचकर उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दी।

मुख्यमंत्री आज पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ के निजी आवास पर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर निशंक के प्रति अपना स्नेह और आदर व्यक्त करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य, सुख एवं समृद्धि के लिए शुभेच्छा व्यक्त की।

(Udaipur Kiran) / राजेश कुमार

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *