Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTRAKHAND

मुख्यमंत्री ने संघ प्रचारक राधेश्याम के निधन पर जताया शोक

संघ प्रचारक राधेश्याम फाइल चित्र।

देहरादून, 28 सितंबर (Udaipur Kiran News) । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व क्षेत्रीय संगठन मंत्री और संघ प्रचारक राधेश्याम जी के निधन पर दुख व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर जारी एक पोस्ट में लिखा है कि, छात्र जीवन से ही मेरे जैसे अनेकों स्वयंसेवकों के आदर्श रहे राधेश्याम जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों को इस असीम दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

(Udaipur Kiran) / राजेश कुमार

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *