Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
JAMMU & KASHMIR

संस्थानों में राजनीतिक दखलअंदाजी बर्दाश्त नहीं- मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला

संस्थानों में राजनीतिक दखलअंदाजी बर्दाश्त नहीं- मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला

श्रीनगर, 15 दिसंबर हि.स.। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सोमवार को कहा कि संस्थानों में राजनीतिक दखलअंदाजी बर्दाश्त नहीं की जानी चाहिए और इससे गंभीरता से निपटा जाना चाहिए।

एसकेआईसीसी श्रीनगर में पत्रकारों से बात करते हुए सीएम उमर ने कहा कि कॉर्पाेरेशन और विभागों के कामकाज में राजनीतिक दखलअंदाजी की खबरें दुर्भाग्यपूर्ण और चिंताजनक हैं।

उमर ने कहा कि राजनीतिक दखलअंदाजी नहीं होनी चाहिए ऐसे मामलों को गंभीरता से देखा जाना चाहिए पहले ये संस्थान एक चुनी हुई सरकार के प्रति जवाबदेह थे लेकिन अब उस सिस्टम के बिना फैसले लिए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि पावर डेवलपमेंट कॉर्पाेरेशन और अन्य विभागों जैसे संस्थानों को स्वतंत्र रूप से और बाहरी दबाव या राजनीतिक मकसद के बिना काम करना चाहिए।

पर्यटन के मोर्चे पर उमर ने कहा कि हाल के तनाव के कारण बुकिंग रद्द हुई हैं लेकिन क्रिसमस और नए साल से पहले इस सेक्टर को फिर से पटरी पर लाने के प्रयास जारी हैं।

उन्होंने कहा कि एडवेंचर टूर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया जल्द ही श्रीनगर में अपना सालाना कन्वेंशन आयोजित करेगा जो एक सकारात्मक कदम है। हमें पर्यटन को बढ़ावा देने और इंफ्रास्ट्रक्चर को फिर से बेहतर बनाने पर ध्यान देना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने इस बात पर भी जोर दिया कि हालांकि पर्यटन की बात महत्वपूर्ण है लेकिन सरकार को शासन और प्रशासन में लोगों का विश्वास बहाल करने को भी समान रूप से प्राथमिकता देनी चाहिए।

(Udaipur Kiran) / बलवान सिंह

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *