मुख्यमंत्री ने कामरूपी लोकगीतों के सम्राट रामेश्वर पाठक को दी श्रद्धांजलि

गुवाहाटी, 03 दिसंबर (Udaipur Kiran) । असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने बुधवार को कामरूपी लोकगीतों के महान कलाकार और लोकसंस्कृति के दिग्गज रामेश्वर पाठक की पुण्यतिथि पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि रामेश्वर पाठक की आवाज़ में बसे प्रत्येक लोकगीत असम की सांस्कृतिक धरोहर का अनमोल हिस्सा हैं। उन्होंने कहा कि असम के लोकसंगीत को समृद्ध करने में उनका अविस्मरणीय योगदान आने वाली पीढ़ियों द्वारा सदैव स्मरण और संरक्षित किया जाएगा।
डॉ. सरमा कहा कि इस महान असमिया व्यक्तित्व की पवित्र स्मृति दिवस पर वे पूर्ण सम्मान और हृदय की गहराइयों से श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।
(Udaipur Kiran) / श्रीप्रकाश



