Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
UTTRAKHAND

मुख्यमंत्री ने बलिदानी राज्य आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री कचहरी स्थित शहीद स्थल पर बलिदानी राज्य आंदोलनकारी को श्रद्धांजलि देते।
मुख्यमंत्री कचहरी स्थित शहीद स्थल पर।

देहरादून, 2 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को देहरादून के कचहरी परिसर में स्थित शहीद स्थल पर राज्य आंदोलनकारी बलिदानी को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंऋी ने कहा कि सरकार उनके सपनों के अनुरूप एक समृद्ध और आत्मनिर्भर उत्तराखंड का निर्माण को लेकर संकल्पित होकर कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य आन्दोलनकारियों के संघर्ष और बलिदान से ही उत्तराखंड राज्य का निर्माण संभव हो सका है। राज्य सरकार आन्दोलनकारियों और बलिदानियों के परिजनों के कल्याण के लिए निरंतर संकल्पित है। उनके हितों और सम्मान की रक्षा के लिए हरसंभव प्रयास करती रहेगी।

इस अवसर पर राज्य आंदोलनकारी और जिला प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद थे।

(Udaipur Kiran) / राजेश कुमार

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *