Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
DELHI

मुख्यमंत्री ने दिल्ली भाजपा कार्यालय में विजय कुमार मल्होत्रा को दी श्रद्धांजलि

पंडित पंत मार्ग स्थित दिल्ली भाजपा कार्यालय में पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रो. विजय कुमार मल्होत्रा को श्रद्धांजलि अर्पित करती दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

नई दिल्ली, 1 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को पंडित पंत मार्ग स्थित दिल्ली भाजपा कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रो. विजय कुमार मल्होत्रा को श्रद्धांजलि अर्पित की। विजय कुमार मल्होत्रा ने मंगलवार को दिल्ली के एम्स में अंतिम सांस ली थी।

मुख्यमंत्री ने आज एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, “उनका निधन दिल्लीवासियों एवं दिल्ली भाजपा परिवार के लिए एक अपूरणीय क्षति है। सादगी, सेवा, त्याग और संगठन के प्रति निष्ठा से परिपूर्ण उनका सम्पूर्ण जीवन भारतीय राजनीति और संगठनात्मक कार्यशैली की जीवंत मिसाल रहा।”

मुख्यमंत्री ने कहा, “भाजपा के दिल्ली प्रदेश के प्रथम अध्यक्ष के रूप में प्रो. विजय कुमार मल्होत्रा ने संगठन की नींव को विचार, शुचिता और मूल्य आधारित बनाया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को जोड़ने के साथ ही उनमें आत्मविश्वास जगाया और संगठन को परिवार का स्वरूप प्रदान किया। उनका जाना न केवल व्यक्तिगत रूप से एक मार्गदर्शक की कमी का अहसास कराएगा, बल्कि संगठन के लिए भी ऐसी शून्यता छोड़ गया है, जिसे भर पाना कठिन है।”

—————

(Udaipur Kiran) / धीरेन्द्र यादव

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *