Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
HIMACHAL PRADESH

मुख्यमंत्री सुक्खू ने आईटीबीपी स्थापना दिवस पर दी बधाई

शिमला, 24 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) के स्थापना दिवस पर बल के सभी जाँबाज़ अधिकारियों और जवानों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमालय की ऊँचाइयों पर कठिनतम परिस्थितियों में देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले आईटीबीपी के जवानों का साहस, अनुशासन और समर्पण हर भारतीय के लिए गर्व और प्रेरणा का स्रोत है।

उन्होंने कहा, “हमारे आईटीबीपी के वीर जवानों ने देश की सुरक्षा में सदैव अतुलनीय योगदान दिया है। बर्फीली चोटियों पर डटे इन जाँबाज़ों का समर्पण, सेवा भावना और अदम्य साहस वास्तव में प्रेरणादायक है। राष्ट्र उनके त्याग और प्रतिबद्धता के लिए सदैव ऋणी रहेगा।”

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि प्रदेश सरकार आईटीबीपी के योगदान को सम्मान की दृष्टि से देखती है और सीमांत क्षेत्रों में तैनात जवानों एवं उनके परिवारों के कल्याण के लिए सदैव संवेदनशील है। “जय हिन्द!”

—————

(Udaipur Kiran) शुक्ला

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *