गरीब परिवारों के लिए वरदान बनी मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना : डीएम

गरीब परिवारों के लिए वरदान बनी Chief Minister  सामूहिक विवाह योजना-डीएम पुलकित गर्ग

-चित्रकूट में Chief Minister सामूहिक विवाह का आयोजन 308 जोड़ों ने थामा एक दूजे का हाथ

– जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने नवविवाहित जोड़ों का दिया आर्शीवाद

चित्रकूट,15 दिसम्बर (Udaipur Kiran) . समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित Chief Minister सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत Monday को राष्ट्रीय रामायण मेला परिसर में आयोजित समारोह में 308 जोड़ों का वैदिक रीति-रिवाज के साथ विवाह हुआ. कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष अषोक जाटव, जिला सहकारी बैक के अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, बीजेपी जिलाध्यक्ष महेंद्र कोटार्य, जिलाधिकारी पुलकित गर्ग, Superintendent of Police अरूण कुमार सिंह आदि जनप्रतिनिधियों ने सभी नवविवाहित जोडों को ओडीओपी के तहत चित्रकूट में बने उपहार देकर सुखमय वैवाहिक जीवन का आर्षीवाद दिया.

सामूहिक विवाह कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव, जिलाधिकारी पुलकित गर्ग, Superintendent of Police अरुण कुमार सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष महेंद्र कोटार्य, पूर्व सांसद भैरों प्रसाद मिश्र, डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, दीन दयाल शोध संस्थान के संगठन सचिव अभय महाजन, पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश खरे, प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी डी एन पांडेय, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे स्वप्निल कुमार यादव द्वारा गणेश जी के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया. इस मौके पर जिलाधिकारी गर्ग ने कहा कि आज कामतानाथ जी की पावन धरा पर Chief Minister सामूहिक विवाह कार्यक्रम संपन्न हो रहा है. कहा कि हिंदू, मुस्लिम व बौद्ध धर्म के अनुसार विवाह सम्पन्न कराया जा रहा है. जिलाधिकारी ने कहा कि Chief Minister सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत शासन द्वारा एक लाख रुपए प्रति जोड़ा व्यय हेतु दिया जाता है, जिसमें दांपत्य जीवन में खुशहाली एवं गृहस्थी की स्थापना हेतु कन्या के खाते में 60 हजार रुपए प्रति जोड़ा, विवाह समारोह आयोजन पर 15 हजार रुपए तथा 25 हजार रुपए में चांदी की बिछिया, पायल, स्टील के बर्तन, प्रेशर कुकर, साड़ी, चुनरी, पैंट शर्ट का कपड़ा, ट्रॉली बैग, गद्दा, चादर, कंबल, तकिया, वैनिटी किट, दीवार घड़ी आदि प्रदान किया गया है.

एक जनपद एक उत्पाद के अंतर्गत रोटी रखने हेतु लकड़ी का केश रोल प्रति जोड़ा भी दिया गया है तथा सभी जनप्रतिनिधियों को ओडीओपी के अंतर्गत लकड़ी की गणेश प्रतिमा भी भेंट की गई, इसके साथ ही मिलेट्स को बढ़ावा देने के लिए श्रीअन्न योजना के अंतर्गत सांवा की खीर भी बनवाई गई. कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने वैवाहिक जोड़ों को जयमाला के दौरान पुष्प वर्षा कर बधाई एवं शुभकामनाएं दी.

हनुमानगढ़ी के आचार्य गिरीशदास तिवारी की टीम द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विवाह कार्यक्रम को संपन्न कराया गया. जिसमें हिन्दू रीति रिवाज के अंतर्गत 307 जोड़ा, मुस्लिम समुदाय द्धारा एक जोड़ा एवं बौद्ध समाज के द्वारा विवाह कार्यक्रम संपन्न कराया गया. कार्यक्रम का संचालन राजकीय जिला पुस्तकालय के प्रभारी प्रदीप नारायण शुक्ला द्वारा किया गया. सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा पंजीकृत दल मां भगवती संगीत पार्टी द्वारा भी विवाह के कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में जिला समाज कल्याण अधिकारी डॉ वैभव त्रिपाठी ने सभी जनप्रतिनिधियों तथा अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया.

…………………………….

—————

(Udaipur Kiran) / रतन पटेल

Leave a Comment