Skip to content
Sunday, 1 November 2026
BREAKING
CHHATTISGARH

कोरबा : दिव्यांग दिवस पर बच्चों की चमकी प्रतिभा, रंगारंग कार्यक्रमों ने जीता सबका मन

कोरबा : दिव्यांग दिवस पर बच्चों की चमकी प्रतिभा, रंगारंग कार्यक्रमों ने जीता सबका मन
कोरबा : दिव्यांग दिवस पर बच्चों की चमकी प्रतिभा, रंगारंग कार्यक्रमों ने जीता सबका मन

कोरबा, 3 दिसंबर (Udaipur Kiran) । अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के उपलक्ष्य में आज बुधवार को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कन्या साडा, कोरबा में खेल प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर की गई। मुख्य अतिथि कोरबा महापौर संजू देवी राजपूत, विशिष्ट अतिथि सभापति नूतन सिंह ठाकुर एवं पार्षद नरेंद्र देवांगन ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

अतिथि गणों का स्वागत विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षा विभाग के अधिकारीयों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर किया। कार्यक्रम में दिव्यांग बच्चों ने आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। नृत्य, नाटक और गीतों के माध्यम से बच्चों ने न केवल अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया बल्कि उपस्थित जनसमूह को भावविभोर भी कर दिया। उनकी ऊर्जा और आत्मविश्वास ने दर्शकों को प्रेरित किया।

मुख्य अतिथि महापौर संजू देवी राजपूत ने बच्चों की सराहना करते हुए कहा कि दिव्यांग बच्चों में अद्भुत प्रतिभा छिपी होती है और समाज का दायित्व है कि उन्हें प्रोत्साहन व अवसर प्रदान किए जाएं। उन्होंने खेल एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कार भी वितरित किए।

इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी तामेश्वर उपाध्याय, पार्षद प्रेमलता बंजारे, डीएसी मनोज पांडे तथा विद्यालय के प्राचार्य रणधीर पांडे सहित शिक्षक व छात्रा बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय स्टाफ एवं छात्राओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

(Udaipur Kiran) /हरीश तिवारी

—————

(Udaipur Kiran) / हरीश तिवारी

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *