Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
RAJASTHAN

जयपुर में क्रिसमस की तैयारियां जोरों पर

क्रिसमस:क्रिसमस पर्व की तैयारियां जोरों पर

जयपुर, 18 दिसंबर (Udaipur Kiran) । क्रिसमस पर्व के आगमन को लेकर जयपुर के ईसाई समाज में उत्साह और उमंग का वातावरण बन गया है। शहर के चर्चों और ईसाई बहुल इलाकों में सजावट की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। घरों और गिरजाघरों को आकर्षक रोशनी, क्रिसमस ट्री और रंगीन सजावटी सामग्री से सजाया जा रहा है। शाम ढलते ही कई इलाकों में केरल की पारंपरिक कैरल गीतों की मधुर धुनें गूंजने लगी हैं।

क्रिसमस को लेकर बाजारों में भी रौनक बढ़ गई है। केक, उपहार और सजावटी सामान की खरीदारी जोरों पर है। शॉपिंग मॉल और प्रमुख बाजारों को क्रिसमस थीम पर सजाया जा रहा है, जिससे शहर का माहौल पूरी तरह उत्सवमय हो गया है। सेंट्रल मेथोडिस्ट चर्च (एमआई रोड), ऑल सेंट्स चर्च (सी-स्कीम), सेंट जेवियर्स चर्च (अशोक मार्ग), होली रिडीमर चर्च (मालवीय नगर), एलएलजेएम चर्च (मानसरोवर) और न्यू इंडिया चर्च ऑफ गॉड (वैशाली नगर) सहित अन्य चर्चों में विशेष प्रार्थनाओं और धार्मिक आयोजनों की तैयारियां की जा रही हैं।

क्रिसमस को लेकर केक के ऑर्डर पहले ही दिए जा चुके हैं और मित्रों व परिजनों को निमंत्रण भेजे जा रहे हैं। युवा वर्ग और बच्चों में इस पर्व को लेकर विशेष उत्साह देखा जा रहा है। 20 दिसंबर से विभिन्न चर्चों में विशेष प्रार्थनाएं और कंटाटा सर्विस आयोजित की जाएंगी, जिनमें अलग-अलग चर्चों की क्वायर भाग लेंगी। 21 दिसंबर से शहर के विभिन्न इलाकों में कैरल सिंगिंग का सिलसिला शुरू होगा, जहां भजन मंडलियां घर-घर जाकर प्रभु यीशु के आगमन का संदेश देंगी।

24 दिसंबर की रात चर्चों को विशेष रूप से सजाया जाएगा और रात्रि 11 बजे वॉच नाइट सर्विस आयोजित होगी। इसी दौरान प्रभु यीशु के जन्म का संदेश दिया जाएगा। 25 दिसंबर को शहर के सभी चर्चों में विशेष प्रार्थना सभाएं होंगी। पास्टरों के नेतृत्व में क्रिसमस पर्व श्रद्धा, प्रेम और भाईचारे के संदेश के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर कैंडल लाइट सर्विस, बच्चों के कार्यक्रम और भजन-कीर्तन भी आयोजित किए जाएंगे।

—————

(Udaipur Kiran)

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *