Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
CHHATTISGARH

कोरबा: स्माल गार्डनिंग से शहर सौंदर्यीकरण को मिल रहा नया लुक

कोरबा: स्माल गार्डनिंग से शहर सौदंर्यीकरण को मिल रहा नया लुक, जगह-जगह मुस्कुरा रहे नयनाभिराम रंग बिरंगे फूल व पौधे
कोरबा: स्माल गार्डनिंग से शहर सौदंर्यीकरण को मिल रहा नया लुक, जगह-जगह मुस्कुरा रहे नयनाभिराम रंग बिरंगे फूल व पौधे

कोरबा, 30 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । ऊर्जाधानी औद्योगिक नगरी कोरबा के शहर सौंदर्यीकरण को स्माल गार्डनिंग के द्वारा मनमोहक नया लुक दिया जा रहा है, चौक-चौराहों व सड़कों के किनारे स्माल गार्डनिंग कर विभिन्न प्रजातियों के फूलदार पौधे रोपित किए गए हैं, जिन में नयनाभिराम रंग बिरंगे फूल मुस्कुरा तथा पौधे सुंदरता बिखेर रहे हैं, इनसे चौक-चौराहों की सुंदरता बढ़ रही है, वहीं लोगों की सकारात्मक प्रतिक्रियाएं भी लगातार सामने आ रही हैं, वे शहर सौंदर्यीकरण की दिशा में निगम के इस कदम की प्रशंसा कर रहे हैं।

महापौर संजूदेवी राजपूत एवं निगम आयुक्त आशुतोष पाण्डेय के दिशा निर्देशन में निगम द्वारा विभिन्न चौक-चौराहों, सड़कों किनारे तथा विविध स्थानों पर स्माल गार्डनिंग की गई है। निगम द्वारा सीएसईबी चौक, सुभाष चौक, घंटाघर, अप्पू गार्डन, निगम कार्यालय साकेत, कलेक्ट्रेट एटीएम के पास, डी-1, डी-2 आवासगृह के समीप स्माल गार्डनिंग की गई हैं, इसके अंतर्गत विभिन्न थीम व डिजाईन पर विभिन्न प्रजातियों के फूलदार पौधे रोपित किए गए हैं, जिनमें रंग-बिरंगे फूल मुस्कुरा तथा स्माल पौधे सौदंर्य बिखेर रहे हैं, इससे शहर व स्थल की सुंदरता को नया लुक मिल रहा है, वहॉं से आने जाने वाले लोग अनायास ही इनसे आकर्षित हो रहे हैं।

(Udaipur Kiran) / हरीश तिवारी

—————

(Udaipur Kiran) / हरीश तिवारी

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *