Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
CHHATTISGARH

स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती से पूर्व अटल परिसर में चला स्वच्छता अभियान

स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती से पूर्व अटल परिसर में चला स्वच्छता अभियान

कोरबा/जांजगीर-चांपा, 24 दिसंबर (Udaipur Kiran) । देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई की 101वीं जयंती 25 दिसंबर को मनाई जाएगी। जयंती कार्यक्रम से पूर्व भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिले में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसी क्रम में जांजगीर जिला मुख्यालय स्थित अटल परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया।

इस अभियान में भाजपा जिला अध्यक्ष अंबेश जांगड़े, नगर पालिका परिषद जांजगीर-नैला की अध्यक्ष रेखा गढ़ेवाल, पूर्व विधायक चुन्नीलाल साहू, नगर पालिका परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष आशुतोष गोस्वामी सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। सभी ने श्रमदान करते हुए अटल परिसर की साफ-सफाई की और परिसर को स्वच्छ व सुव्यवस्थित बनाया।

भाजपा नेताओं ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई न केवल देश के महान प्रधानमंत्री थे, बल्कि स्वच्छता, अनुशासन और जनसेवा के प्रेरणास्रोत भी रहे हैं। उनकी जयंती को सम्मानपूर्वक मनाने के उद्देश्य से यह स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया है।

इस अवसर पर भाजपा नेता राकेश रूपवानी, पंकज अग्रवाल, सोनू यादव, हितेश यादव सहित अन्य वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी ने अटल बिहारी वाजपेई के व्यक्तित्व और कृतित्व को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

(Udaipur Kiran) / हरीश तिवारी

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *