Skip to content
Sunday, 1 November 2026
BREAKING
MAHARASHTRA

विधायक नाईक के विकास कार्यों पर आधारित कैलेंडर का सीएम फडणवीस ने किया विमोचन

कैलेंडर का विमोचन करते हुए मुख्यमंत्री।

मुंबई, 10 दिसंबर, (Udaipur Kiran) । नालासोपारा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक राजन नाईक द्वारा वर्ष भर किए गए विकास कार्यों और विभिन्न विकास परियोजनाओं पर आधारित वर्ष 2026 के कैलेंडर (दिनदर्शिका) का नागपुर में विधान भवन में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के हाथों विमोचन किया गया। इस कैलेंडर में क्यूआर कोड के माध्यम से विधायक राजन नाईक द्वारा नालासोपारा निर्वाचन क्षेत्र में हल किए गए मुद्दों के बारे में विस्तृत जानकारी उपलब्ध होगी। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार और राज्य में महायुति सरकार के माध्यम से किए गए विकास कार्यों की जानकारी इस कैलेंडर के जरिए नालासोपारा निर्वाचन क्षेत्र के घर-घर तक पहुंचेगी।नालासोपारा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक के रूप में जीत हासिल करने के बाद, राजन नाईक ने एक वर्ष में विभिन्न क्षेत्रों में काम करने के साथ-साथ कई लंबित मुद्दों को भी सुलझाया है। उन्होंने विधानसभा में 58 तारांकित प्रश्न और चर्चाएं, 15 ध्यानाकर्षण प्रस्ताव, आधा घंटे की चर्चा में 10 बार भागीदारी और औचित्य के दो मुद्दे उठाए। उनके माध्यम से कई वर्षों से लंबित अचोले में अस्पताल के लिए निःशुल्क जगह, रेलवे ट्रैक पर चार फ्लाईओवर, एमएमआरडीए से रेलवे फ्लाईओवर के लिए 800 करोड़ रुपये की निधि की सहमति, जिला परिषद के अंतर्गत आने वाले प्राथमिक विद्यालयों और स्वास्थ्य केंद्रों को महानगर पालिका में स्थानांतरित करने की मंजूरी सहित वसई तालुका को कई प्रशासनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई हैं। इसके साथ ही, विभिन्न विभागों के माध्यम से कई विकास कार्यों को मंजूरी दिलाई गई है। इन सभी कार्यों का विस्तृत ब्यौरा इस कैलेंडर में प्रस्तुत किया गया है।

(Udaipur Kiran) / कुमार

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *