Skip to content
Saturday, 31 October 2026
BREAKING
CHHATTISGARH

धमतरी : वातावरण में छाया कोहरा, नमी और ओस होने से बढ़ी ठंड

वातावरण में कोहरा छाया रहा।

धमतरी, 2 दिसंबर (Udaipur Kiran) । जिले में सप्ताहभर से मौसम बदला हुआ है, इसके चलते लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। मंगलवार अलसुबह से आसमान में घना कोहरा छाया रहा। दो दिसंबर की सुबह आठ बजे तक कोहरा छंट नहीं पाया था। ऐसे में लोगों को आवाजाही करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वाहन चालक दिन के उजाले में भी लाइट जलाकर आते-जाते दिखे।

इन दिनों मौसम सर्द हो चला है। कोहरा भी छाया रहा है। शीतलहर चलने से कंपकपाती ठंड का एहसास हो रहा है। तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। जो रात होते-होते ठंड बढ़ जाती है। इन दिनों लोग दिन भर लोग गर्म कपड़े पहने हुए बीच देखे जा सकते हैं। ठंड से बचाव के लिए कुछ लोग अलाव के सामने डटे हुए हैं। मौसम विभाग के अनुसार ऐसा मौसम आने वाले दिनों तक बना रहेगा। चिकित्सकों ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। वातावरण में नमी और ओस होने से ठंडकता कुछ ज्यादा ही बढ़ गई है। कंपकपी ठंड का अहसास सुबह से रात तक बना हुआ है। इससे लोग बेहाल हैं।

मंगलवार को कोहरे के कारण लोगों ने काफी संभलकर वाहन चलाया, क्योंकि कोहरे के कारण 200 से 300 मीटर की दूरी पर कौन है, यह पता ही नहीं चल पा रहा है। उजाले में भी लोग अपने वाहनों की लाइट चालू कर आते- जाते दिखे जा सकते हैं। कोहरे का प्रभाव ज्यादा रहने से वाहनों के आवागमन में परेशानी हो रही है। घना कोहरा छाने के कारण सुबह दूर की चीजें स्पष्ट नजर नहीं आ रही। कोहरे के कारण हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। जानकारों का कहना है कि कोहरा छाया रहने की स्थिति में हमेशा वाहन की लाइट को जलाकर ही वाहन चलाना चाहिए। ज्यादा घना काेहरा हो तो वाहन नहीं चलाना चाहिए। मालूम हो धमतरी में पूर्व में कोहरे के कारण कई बड़ी दुर्घटनाएं हो चुकी हैं।

(Udaipur Kiran) / रोशन सिन्हा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *