छत्तीसगढ़ में अगले दो दिन और बढ़ेगी ठंड, एक से तीन डिग्री तक गिर सकता है तापमान

बढ़ती ठंड में अलाव का सहारा

रायपुर, 5 दिसंबर (Udaipur Kiran) . Chhattisgarh के मौसम में बदलाव होने के आसार हैं. रायपुर में तापमान 13 डिग्री पर पहुंचा है. सरगुजा संभाग में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. अंबिकापुर में रात का तापमान गिरकर 6.9°C हो गया है. जशपुर और पेंड्रा इलाकों में लोग ठंड से बचने के लिए अलाव जला रहे हैं.

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार Chhattisgarh में 48 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हो सकती है. इसके बाद तापमान में कोई बड़ा परिवर्तन नहीं होगा. वहीं अगले 7 दिनों तक पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. हालांकि इस दौरान रायपुर में भी धुंध छाई रहेगी.

राज्य में पिछले 24 घंटों में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस दुर्ग में दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकार्ड हुआ. राजधानी रायपुर का अधिकतम तापमान 28.7 डिग्री, सामान्य से 0.6 डिग्री कम, और न्यूनतम तापमान 13.3 डिग्री, सामान्य से 1.6 डिग्री नीचे दर्ज किया गया. रायगढ़ जिले में भी ठंड में तेज बढ़ोतरी देखी जा रही है. दो दिनों में तापमान में उल्लेखनीय गिरावट आई है. 5 दिसंबर तक जिला मुख्यालय में न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री और अधिकतम 26.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में सुबह की नमी 62-79 प्रतिशत तक रही, जबकि शाम तक यह घटकर 38-59 प्रतिशत के बीच दर्ज की गई.मौसम विभाग का अनुमान है कि आगामी दिनों में ठंड और बढ़ सकती है तथा न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है.

(Udaipur Kiran) / केशव केदारनाथ शर्मा

Leave a Comment