Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
CHHATTISGARH

कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की मांग एवं समस्याएं

कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की मांग एवं समस्याएं

जनदर्शन में आज कुल 55 आवेदन हुए प्राप्त

कोरबा/जांजगीर-चांपा 29 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने आज साेमवार काे कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन के माध्यम से आम नागरिकों की समस्याएँ एवं मांगों को गंभीरतापूर्वक सुना। उन्होंने प्राप्त आवेदनों का संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्रत्येक प्रकरण का समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। आज जनदर्शन में कुल 55 आवेदन प्राप्त हुए हैं।

जनदर्शन में आज तहसील पामगढ़ के ग्राम मेऊ निवासी धनेश्वरी यादव द्वारा आर्थिक सहायता राशि दिलाने, तहसील मुख्यालय जांजगीर निवासी संजय गोपाल द्वारा राजस्व प्रकरण की नकल दिलाने, ग्राम खैरा निवासी भूरीबाई द्वारा अपने भूमि की फौती व नामांतरण करवाने, तहसील बलौदा के ग्राम जर्वे ब के निवासी दिलबाई द्वारा सीमांकन करवाने, तहसील बम्हनीडीह के ग्राम बोरसी निवासी लोचन खुटे ने श्रम पंजीयन में जन्मतिथि की त्रुटि सुधार करवाने संबंधी आवेदन प्रस्तुत किये। कलेक्टर महोबे ने प्राप्त सभी आवेदनों का संबंधित अधिकारियों द्वारा आवश्यक कार्रवाई करते हुए निराकरण करने के निर्देश दिए हैं।

(Udaipur Kiran) /हरीश तिवारी

—————

(Udaipur Kiran) / हरीश तिवारी

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *