Skip to content
Sunday, 1 November 2026
BREAKING
CHHATTISGARH

धमतरी : धान खरीद प्रक्रिया का कलेक्टर मिश्रा ने लिया जायज़ा, किसानों से की बातचीत

धान खरीदी केंद्र में धान तौलते हुए किसान।

धमतरी, 4 दिसंबर (Udaipur Kiran) । कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने गुरुवार को नगरी विकासखंड के ग्राम सांकरा स्थित धान उपार्जन केंद्र पहुंचकर खरीद प्रक्रिया का विस्तृत निरीक्षण किया। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत 15 नवंबर से जिले में धान उपार्जन कार्य सुचारू रूप से जारी है।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने केंद्र की सभी व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया और किसानों से सीधे संवाद कर उनके सुझाव और समस्याएँ सुनीं। उन्होंने खरीदी प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और किसान-हितैषी बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए।

एसडीएम प्रीति दुर्गम और संबंधित विभागीय अधिकारियों ने केंद्र की तैयारियों, प्रगति और वर्तमान स्थिति की जानकारी दी। कलेक्टर ने बारदाना उपलब्धता, डेनेज व्यवस्था, परिवहन, टोकन प्रणाली, इंटरनेट कनेक्टिविटी, बायोमेट्रिक स्टैकिंग तथा ऑपरेटर की उपस्थिति जैसी प्रमुख व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने धान की बोरी का वजन करके तुलाई की शुद्धता की जांच की और शासन द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप खरीद सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। आर्द्रतामापी यंत्र से धान की नमी की जांच करते हुए उन्होंने अधिकारियों को अनियमितता पर सख्त रोक के निर्देश दिए। किसानों के लिए पेयजल, छाया और बैठने की सुविधाओं को और बेहतर करने के निर्देश देते हुए कलेक्टर ने कहा कि “धान खरीदी राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसानों को बिना किसी बाधा के सुविधाएँ उपलब्ध कराना हम सभी का दायित्व है।”

उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि टोकन वितरण से लेकर वजन प्रक्रिया तक सभी चरण पूर्णतः पारदर्शी हों तथा किसी भी किसान को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

(Udaipur Kiran) / रोशन सिन्हा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *