Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
RAJASTHAN

कमिश्ररेट कांस्टेबल भर्ती परीक्षा : परिणाम जारी, 215 चयनित

jodhpur

जोधपुर, 22 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट की ओर से कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का परिणाम सोमवार को जारी कर दिया गया। परिणाम के अनुसार कांस्टेबल सामान्य के 213 पदों के मुकाबले 205 तथा कांस्टेबल चालक के 12 पदों के विरुद्ध 10 अभ्यर्थियों का अंतिम रूप से चयन किया गया है। इस प्रकार कुल 215 अभ्यर्थी चयनित हुए हैं, जिनमें 50 महिलाएं शामिल हैं।

पुलिस कमिश्नरेट के अनुसार चयनित अभ्यर्थियों का मूल दस्तावेज सत्यापन, बायोमेट्रिक सत्यापन, स्वास्थ्य परीक्षण और चरित्र सत्यापन 27 व 28 दिसंबर को रातानाडा स्थित पुलिस लाइन में किया जाएगा। कार्यक्रम के तहत 27 दिसंबर को कांस्टेबल सामान्य की चयन सूची में क्रमांक 1 से 100 तक के अभ्यर्थियों का सत्यापन होगा। वहीं 28 दिसंबर को कांस्टेबल सामान्य की चयन सूची में क्रमांक 101 से 205 तक तथा कांस्टेबल चालक की संपूर्ण चयन सूची में शामिल अभ्यर्थियों का सत्यापन किया जाएगा।

गौरतलब है कि कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का आयोजन 13 और 14 सितंबर को किया गया था। लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता और मापतौल परीक्षा 8 व 9 दिसंबर को राजस्थान पुलिस प्रशिक्षण केंद्र जोधपुर और पुलिस ट्रेनिंग स्कूल जोधपुर में संपन्न हुई थी। कांस्टेबल सामान्य के विज्ञापित पदों में से तीन पद गर्भवती महिला अभ्यर्थियों के लिए रिक्त रखे गए हैं।

(Udaipur Kiran) / सतीश

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *