Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
JAMMU & KASHMIR

आरएसएस की तुलना अल-कायदा से करना देश का अपमान: पूर्व मंत्री

‘मनरेगा बचाओ’ आंदोलन चुनावी ड्रामा, कांग्रेस ने गांधी नाम का किया राजनीतिक दुरुपयोग: पूर्व स्वास्थ्य मंत्री

जम्मू, 30 दिसंबर (Udaipur Kiran) । भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बाली भगत ने कांग्रेस नेता मणिकम टैगोर द्वारा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की तुलना प्रतिबंधित आतंकी संगठन अल-कायदा से किए जाने पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने इस बयान को “देश और देशभक्तों का खुला अपमान” बताते हुए कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। बाली भगत ने कहा कि इस बयान ने एक बार फिर कांग्रेस की कथित राष्ट्रविरोधी सोच को उजागर कर दिया है। उनका आरोप है कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस ने राष्ट्रवादी संगठनों के प्रति विरोध को अपनी राजनीति का हिस्सा बना लिया है। उन्होंने कहा कि देशभक्तों को आतंकियों के समान बताना न केवल दुर्भाग्यपूर्ण है, बल्कि यह जानबूझकर फैलाया गया राजनीतिक ज़हर है।

कांग्रेस नेतृत्व पर हमला बोलते हुए बाली भगत ने आरोप लगाया कि पार्टी ने बार-बार आतंकवाद से जुड़े मुद्दों पर विवादास्पद रुख अपनाया है और राष्ट्रवादी ताकतों को बदनाम करने की कोशिश की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की यह सोच देश की एकता और सुरक्षा के लिए खतरनाक है। आरएसएस का बचाव करते हुए बाली भगत ने कहा कि संगठन पिछले सौ वर्षों से राष्ट्र निर्माण, सामाजिक सेवा, आपदा राहत और चरित्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता आ रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि आरएसएस ऐसा संगठन होता, तो क्या देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू उसे राष्ट्रीय कार्यक्रमों में आमंत्रित करते या डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जैसे नेता उससे जुड़े होते।

बाली भगत ने इस मुद्दे पर राहुल गांधी की चुप्पी को भी गंभीर बताते हुए कहा कि यह मौन अप्रत्यक्ष समर्थन के समान है। उन्होंने कांग्रेस से बिना शर्त देश और आरएसएस कार्यकर्ताओं से माफी मांगने की मांग की। भाजपा ने स्पष्ट किया कि वह कांग्रेस की कथित “राष्ट्रविरोधी बयानबाज़ी” को उजागर करती रहेगी और ऐसे बयानों को देशभक्तों का मनोबल गिराने वाला बताया।

(Udaipur Kiran) / राहुल शर्मा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *