Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
HEADLINES

पोरबंदर में मालवाहक जहाज आग की लपटों में घिरा

आग अभी तक बुझाई नहीं जा सकी है।

पोरबंदर (गुजरात), 23 सितंबर (Udaipur Kiran) । गुजरात के पोरबंदर के तट पर समुद्र में एक मालवाहक जहाज आग की लपटों में घिरा हुआ है। जनहानि से बचने के लिए प्रशासन ने एहतियात के तौर पर चौपाटी पर लोगों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया है।

अधिकारियों के अनुसार, पोरबंदर के तट पर सुबह एक मालवाहक जहाज में भीषण आग लग गई। जामनगर से आए ‘हरि दर्शन’ नामक जहाज में लगी आग बुझ नहीं पाई है। घटना की सूचना मिलते ही जिला पुलिस प्रमुख समेत उच्चाधिकारी तुरंत चौपाटी पर पहुंचे।

जलते हुए जहाज से अभी भी धमाकों की आवाज आ रही है। शुरुआती अनुमान के मुताबिक, ये धमाके जहाज में लगे एलपीजी सिलेंडरों की वजह से हो रहे हैं। अधिकारियों का कहना है आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं, लेकिन अभी तक सफलता नहीं मिली है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

—————

(Udaipur Kiran) / मुकुंद

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *