Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
JAMMU & KASHMIR

जीजीएम साइंस कॉलेज जम्मू में व्यापक निर्वाचन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

जीजीएम साइंस कॉलेज जम्मू में व्यापक निर्वाचन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

जम्मू, 23 दिसंबर (Udaipur Kiran) । गवर्नमेंट गांधी मेमोरियल (जीजीएम) साइंस कॉलेज, जम्मू में एक व्यापक निर्वाचन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य छात्रों में निर्वाचन साक्षरता को बढ़ाना और लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ करना रहा। यह कार्यक्रम कॉलेज के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) रोमेश कुमार गुप्ता के समग्र मार्गदर्शन तथा जम्मू डिवीजन के निर्वाचन जागरूकता नोडल अधिकारी डॉ. अशाक हुसैन की देखरेख में संपन्न हुआ।

यह पहल भारत निर्वाचन आयोग और जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के सहयोग से आयोजित की गई। कार्यक्रम को उप निर्वाचन अधिकारी सलाम दीन के मार्गदर्शन तथा डाटा एंट्री ऑपरेटर मोहद बशारत की निगरानी में संचालित किया गया। सत्रों के दौरान छात्रों को मतदान के महत्व, मतदाता पंजीकरण प्रक्रिया, नैतिक निर्वाचन आचरण और लोकतंत्र में युवाओं की भूमिका के बारे में जागरूक किया गया।

कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण कॉलेज परिसर में तैनात सूचना, शिक्षा एवं संचार वैन रही, जिसने छात्रों का विशेष ध्यान खींचा। ऑडियो-विजुअल प्रस्तुतियों, इंटरैक्टिव डिस्प्ले और विशेषज्ञों के संवाद के माध्यम से मतदान अधिकार, निर्वाचन प्रक्रिया तथा स्वतंत्र व निष्पक्ष चुनावों के महत्व पर प्रकाश डाला गया। छात्रों ने सक्रिय भागीदारी करते हुए अपने प्रश्न भी रखे। छात्रों से संवाद करते हुए डॉ. अशाक हुसैन ने कहा कि शैक्षणिक संस्थान जिम्मेदार और जागरूक मतदाता तैयार करने में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने युवाओं से न केवल स्वयं मतदान करने, बल्कि दूसरों को भी प्रेरित करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के समापन पर छात्रों ने लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय नागरिक भागीदारी की शपथ ली। कार्यक्रम को शिक्षकों व छात्रों ने विशेष रूप से प्रथम बार मतदान करने वालों के लिए उपयोगी और प्रेरक बताया।

(Udaipur Kiran) / राहुल शर्मा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *