तेलंगाना में ग्राम पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में भी कांग्रेस आगे


हैदराबाद, 14 दिसंबर (Udaipur Kiran) । तेलंगाना में ग्राम पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में कांग्रेस से समर्थन प्राप्त उम्मीदवार अपनी जीत का सिलसिला जारी रखे हुए हैं।
पहले चरण में सबसे ज़्यादा सीटें जीतकर आगे बढ़ रही सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी दूसरे फेज में भी अपनी जीत का सिलसिला जारी रखे हुए हैं।
आज राज्य के दूसरे चरण में 193 मंडलों में 3,911 ग्राम पंचायत सरपंचों और 29,917 वार्ड मेंबर के पदों के लिए मतदान रविवार दोपहर 01 बजे खत्म हो गई। दोपहर 2 बजे से माता गणना जारी है।
शाम 7 बजे तक जारी नतीजों के मुताबिक, कांग्रेस से समर्थन प्राप्त उम्मीदवार ने 1540 से ज़्यादा सीटें जीतीं, भारतीय राष्ट्र समिति के समर्थन से से 774 से ज़्यादा, भाजपा ने 188 सीटें जीतीं और अन्य के खाते में 428 से ज़्यादा सीटें गईं।
तेलंगाना में ग्राम पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के लिए वोटों की गिनती अभी जारी है और आज देर रात तक मतगणना पूरी होने की संभावना है।
—————
(Udaipur Kiran) / नागराज राव



