
देहरादून, 4 दिसंबर (Udaipur Kiran) . राज्य के चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि नर्सिंग अधिकारियों की भर्ती को लेकर विपक्ष प्रदेश के युवाओं को गुमराह कर रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार की रोजगारपरक नीतियों से विपक्षी दल परेशान है, जिसके चलते वह अब युवाओं को गुमराह करने में जुटे हैं.
मंत्री धन सिंह रावत ने यहां गुरुवार काे एक बयान जारी कर कहा कि नर्सिंग अधिकारियों की भर्ती Uttarakhand अधीनस्थ नर्सिंग (अराजपत्रित) सेवा (संशोधन) नियमवाली, 2022 में निहित प्रावधानों के अनुरूप राज्य चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड के माध्यम से की जा रही है. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के बेराजगार युवाओं को सरकारी नौकरियों में लगातार अवसर दे रही है. जिसे क्रम में स्वास्थ्य विभाग में 103 तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग में 587 पदों पर राज्य चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड के माध्यम से नर्सिंग अधिकारियों की भर्ती निकाली गई है.
उन्होंने कहा कि नर्सिंग अधिकारियों की भर्ती Uttarakhand अधीनस्थ नर्सिंग (अराजपत्रित) सेवा (संशोधन) नियमवाली, 2022 में निहित प्रावधानों के अनुरूप पारदर्शी तरीके से की जाएगी. पूर्व में चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभागों में की गई नर्सिंग अधिकारियों की भर्ती के लिए राज्य सरकार ने तत्कालीन आवश्यकताओं व लंबे समय से विभाग में भर्ती न होने उपजी परिस्थितियों और युवाओं की मांग पर लिखित Examination में छूट के लिए एकबार शिथिलता प्रदान की गई थी. जिसके तहत लिखित Examination के स्थान पर वर्षवार मेरिट के आधार पर पारदर्शिता से भर्ती की गई. जिसमें प्रदेश के युवाओं का चयन हुआ था न कि बाहरी राज्यों के व्यक्तियों का. मंत्री ने बताया कि यह प्रक्रिया सिर्फ एक बार के लिये की गई. जबकि अब आगे की नर्सिंग भर्ती Examination पूर्व की भांति नियमावली के अनुरूप आयोजित की जायेगी. उन्होंने बताया कि युवाओं की मांग पर ही चयन बोर्ड को नई भर्ती का अधियाचन भेजा गया है.
स्वास्थ्य मंत्री ने विपक्षी पार्टी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के उस बयान को निराशा एवं हताशा का द्योतक बताया जिसमें वह नर्सिंग अधिकारी भर्ती को लेकर सरकार पर बिना जानकारी के मनगढ़ंत आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों के नेताओं के पास जनता के सामने अपनी उपलब्धि गिनाने के लिए कुछ भी नहीं है, लिहाजा विपक्ष सरकार की उपब्धियों से बौखलाकर युवाओं के साथ ही आम जनता को भी गुमराह कर सत्ता पर काबिज होना चाहती है.
मंत्री ने कहा कि इतिहास गवाह है कि कोई भी राजनैतिक दल बिना अपनी किसी उपलब्धि के सत्तापक्ष की आलोचना करके अपने मकसद में कामयाब नहीं हुआ है. उन्होंने विपक्षी दलों को ललकारते हुये कहा कि अगर वह सही मायने में Uttarakhand की जनता के हितैषी हैं तो पृथक राज्य गठन के बाद कांग्रेस सरकार की ओर से किये गये कार्यों को जनता के समक्ष रख कर स्वस्थ राजनीति का उदाहरण पेश करें.
मंत्री ने कहा कि प्रदेश की जनता काफी समझदार और शिक्षित है जो भती-भांति जानती है कि कौन राजनीतिक दल उनका हितैषी है. उन्होंने कहा कि विपक्ष सरकार के जनकल्याणकारी नितियों व विकास कार्यों से घबरा गया है ऐसे में झूटे आरोप लगाना विपक्ष की नियति बन गई है.
(Udaipur Kiran) / राजेश कुमार
