Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
CHHATTISGARH

घासीदास जयंती को लेकर धमतरी और नगरी में तैयारियां शुरू

पोस्टआफिस वार्ड में तोरण पताका लगाते हुए युवा।

धमतरी, 4 दिसंबर (Udaipur Kiran) । संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास की 269वीं जयंती के उपलक्ष्य में धमतरी शहर और नगरी क्षेत्र में तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो बगीचा, हटकेशर, डाक बंगला, जोधापुर, अंबेडकर वार्ड, सोरिद सहित विभिन्न वाडौँ में समाजजन उत्साहपूर्वक आयोजन की तैयारी में जुटे हुए हैं। शुरू हो गई हैं। शहर के पोस्ट ऑफिस वार्ड, आमापारा, लाल हैं। चौक-चौराहों पर तोरण व पताका लगाने का कार्य तेज गति से जारी है।

वाडौँ में स्थित जैतखंभों के आसपास साफ-सफाई की जा रही है और ध्वज पताका लगाने की तैयारी की जा रही है। समाजजन कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अभी से सक्रिय हो गए हैं। घासीदास जयंती 18 दिसंबर को पूरे उत्साह और भक्ति के साथ मनाई जाएगी। समारोह में समाज के नर्तकों द्वारा पंथी नृत्य की प्रस्तुति भी दी जाएगी। धमतरी और नगरी दोनों जगहों पर समाजजन बड़े उत्साह के साथ घासीदास जयंती को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी में लगे हुए हैं।

डाही में घासीदास जयंती 18 को

ग्राम डाही में संत शिरोमणी गुरु घासीदास बाबा की जयंती का आयोजन 18 दिसंबर को रखा गया है। इस अवसर पर दोपहर 12 बजे प्रभातफेरी निकाली जाएगी। शाम चार बजे पूजा अर्चना व ध्वजारोहण किया जाएगा। रात आठ बजे से पंथी गायन व प्रतियोगिता की प्रस्तुति होगी। कार्यक्रम को सफल बनाने समिति के अध्यक्ष अजंत कोसरिया, उपाध्यक्ष खिलावन खरे, सचिव खिलेशवर सोनवानी, कोषाध्यक्ष मुकेश चंदे, छड़ीदार जोहित खरे, सलाहकार गुलाब सोनवानी, लक्षण डाहरे, एवं अन्य सदस्यगण में राधेश्याम, चम्मन, रामानंद, लकेशवर, डेनेश, हरीश, राजू, निरसिंग, गजानंद, नैनदास, सुरेंद्र, रामदास, संजय, तुकाराम, आदि तैयारी में जुटे हुए हैं।

नगरी में तैयारियां जोर पर

नगरी में सतनामी समाज द्वारा इस वर्ष भी बाबा गुरु घासीदास जयंती भव्य रूप में मनाने की तैयारी की जा रही है। वार्ड क्रमांक 13 में समाजजन द्वारा विविध सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की जा रही है। बल्लू बंजारे, अनंत यड, शिवनंद लहरे और दीप भारती सहित अन्य सदस्य कार्यक्रम की तैयारियों में जुटे हुए हैं। समाज के अध्यक्ष रूपबस्त मिर्ची ने बताया कि 18 दिसंबर की रात्रि में राजाबाड़ा नगरी के पास व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें श्रीराम जस झांकी नवागांव करैहा, धमतरी की प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रहेगी।

(Udaipur Kiran) / रोशन सिन्हा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *