Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
HEADLINES

कांग्रेस नेतृत्व ने केरल निकाय जीत को विधानसभा चुनाव का ट्रेलर बताया

कांग्रेस नेता राहुल गांधी
लोकसभा में प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी

नई दिल्ली, 13 दिसंबर (Udaipur Kiran) । कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने केरल के स्थानीय निकाय चुनावों में पार्टी नेतृत्व वाले यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) की कामयाबी पर खुशी जाहिर की है। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और केन्द्र में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने परिणामों आगामी 2026 विधानसभा चुनावों में गठबंधन की निर्णायक जीत का स्पष्ट संकेत बताया है।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने केरल के लोगों का धन्यवाद करते हुए एक्स पोस्ट में दावा किया कि यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) आगामी विधानसभा चुनावों में भी इसी तरह का जनादेश हासिल करेगा। उन्होंने भरोसा जाताया कि इसी तरह प्रदेश कांग्रेस कार्यकर्ता आगे भी पूरी ज़िम्मेदारी और एकजुट होकर चुनाव प्रचार करेंगे।

लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि उनके समर्पण और कड़ी मेहनत से जीत मुमकिन हुई। जनादेश को निर्णायक और हौसला बढ़ाने वाला बताते हुए राहुल ने कहा कि साफ संकेत है कि आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी नेतृत्व वाले गठबंधन को बड़ी जीत मिलेगी।

उन्होंने कहा कि केरल के लोग जवाबदेह सरकार चाहते हैं। हमें अब केरल के आम लोगों के साथ खड़े रहना है और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं को दूर कर पारदर्शी एवं जनहितैशी प्रशासन सुनिश्चित करना है।

वहीं केरल से आने वाले पार्टी महासचिव एवं लोकसभा सांसद केसी वेणुगोपाल ने कहा कि स्थानीय निकाय चुनाव के नतीजे 2026 के विधानसभा चुनावों में यूडीएफ की बड़ी जीत का एक ट्रेलर है। जनता ने एलडीएफ को बेनकाब कर दिया है।

उन्होंने कहा कि आगामी चुनावों में केरल हर बार की तरह भारतीय जनता पार्टी की फूट डालने वाली, ध्रुवीकरण की राजनीति को मजबूती से खारिज करने की अपनी परंपरा को जारी रखेगा।

————————————–

(Udaipur Kiran) / श्रद्धा द्विवेदी

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *