Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
HimachalPradesh

कांग्रेस पार्टी को श्रीराम के नाम से नफरत, राम से जुड़े हर कार्य का किया विरोध : डॉ. राजीव बिंदल

कांग्रेस पार्टी को श्रीराम के नाम से नफरत, राम से जुड़े हर कार्य का किया विरोध — डॉ. राजीव बिंदल

नाहन, 21 दिसंबर (Udaipur Kiran) । बूथ संपर्क अभियान के दौरान खजूरना, कोटड़ी, मंझोली और गाडा बूथ में जनता को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी को भगवान श्रीराम के नाम से ही नफरत है और वह निरंतर ऐसे अवसर तलाशती रहती है, जिससे श्रीराम के नाम और उनसे जुड़े कार्यों का विरोध किया जा सके।

डॉ. बिंदल ने कहा कि भारत के हृदय सम्राट, घट-घट में विराजमान, जन-जन के आराध्य देव भगवान श्रीराम के जन्मस्थान पर भव्य मंदिर निर्माण का कांग्रेस पार्टी ने वर्षों तक विरोध किया। विरोध की हद यह रही कि कांग्रेस ने करोड़ों-अरबों रुपये खर्च कर सर्वोच्च न्यायालय में वकीलों की फौज खड़ी कर राम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण का विरोध किया। उन्होंने कहा कि राम सेतु का विरोध हो या श्रीराम से जुड़े किसी भी कार्य का विरोध—यह कांग्रेस की स्थायी नीति बन चुकी है।

डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि आज जी राम जी योजना का जो विरोध किया जा रहा है, वह किसी नीति या जनहित के कारण नहीं बल्कि सिर्फ इसलिए किया जा रहा है क्योंकि उस योजना में श्रीराम का नाम जुड़ा है। उन्होंने कहा कि जैसे ही श्रीराम का नाम आया, पूरी कांग्रेस पार्टी और उसके सहयोगी दल छाती पीट-पीटकर इस योजना के विरोध में जुट गए, जिससे उनकी सनातन विरोधी मानसिकता पूरी तरह उजागर हो गई है।

—————

(Udaipur Kiran) / जितेंद्र ठाकुर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *