Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTRAKHAND

कांग्रेस पार्टी ही सर्व समाज की सच्ची हितेषी: हरीश रावत

कांग्रेस का ओबीसी सम्मेलन

हरिद्वार, 20 दिसंबर (Udaipur Kiran) ।काग्रेस ही सर्वसमाज की सच्ची हितैषी है, भाजपा ने केवल उनको बरगलाने का काम किया है। यह बात पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने रुड़की में आयोजित अति पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में कही।

उन्होंने कहा कि सरकार आने के बाद पिछड़ा आयोग का गठन होगा और शिक्षा व नौकरी में उन्हें अतिरिक्त आरक्षण देने का काम किया जाएगा। रुड़की में दिल्ली रोड स्थित एक होटल में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि भाजपा ने पिछड़ा वर्ग को सदैव ठगने का काम किया है। आज तक कोई ऐसी योजना नहीं लाए, जिसका सीधा लाभ इस समाज को मिल पाता। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार आने के बाद पिछड़ा वर्ग आयोग के गठन के साथ उनके लिए आरक्षण में बढ़ोत्तरी एवं अन्य योजनाएं लाने का काम सरकार करेगी। कांग्रेस से लोकसभा सांसद प्रत्याशी रहे वीरेंद्र रावत ने कहा हरीश रावत सरकार में सभी के लाभार्थ बहुत सी योजनाएं चलाई गई।

उन्होंने कहा कि 2027 चुनाव में कांग्रेस जिले की 14 में से दस से बारह सीटें जीतने का काम करेगी। कार्यक्रम संयोजक मेलाराम प्रजापति ने कहा ओबीसी समाज को कांग्रेस सरकार में सम्मान मिला था और अब ओबीसी समाज कांग्रेस के साथ है। कार्यक्रम की अध्यक्षता दिलाराम प्रजापति ने की। इस अवसर पर बृजपाल प्रजापति, भरत प्रजापति, महावीर, शेर सिंह,रामपाल प्रजापति, ग्रस कश्यप, अमरजीत, रामकिशन धीमान, तेलूराम प्रधान, उमेश पाल आदि मौजूद रहे।

(Udaipur Kiran) / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *