Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
HEADLINES

देशभर के जिला मुख्यालयों पर 17 और 28 दिसंबर को कांग्रेस का प्रदर्शन, मनरेगा खत्म करने का विरोध

कांग्रेस पार्टी

नई दिल्ली, 16 दिसंबर (Udaipur Kiran) । कांग्रेस पार्टी ने केंद्र सरकार द्वारा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) को खत्म कर नई योजना लागू करने के प्रस्ताव के खिलाफ आधिकारिक पत्र जारी कर इसे सरकार की राजनीतिक चाल बताया।

पार्टी महासचिव जयराम रमेश द्वारा जारी पत्र में सभी प्रदेश कांग्रेस कमेटियों (पीसीसी) को निर्देश दिया गया है कि वे 17 दिसंबर को सभी जिला मुख्यालयों पर विरोध प्रदर्शन आयोजित करें। इसके अलावा, 28 दिसंबर को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के स्थापना दिवस पर पीसीसी सभी मंडलों और गांवों में महात्मा गांधी की तस्वीरों के साथ कार्यक्रम आयोजित करने को कहा है।

कांग्रेस के पत्र में कहा गया कि महात्मा गांधी का नाम हटाना, सरकार की बेचैनी को दर्शाता है। रोजगार गारंटी को खत्म करना, क्योंकि प्रस्तावित नया बिल मनरेगा के तहत काम का कानूनी अधिकार समाप्त कर एक केंद्र नियंत्रित योजना में बदल देता है, जो रोजगार की कोई लागू करने योग्य गारंटी नहीं देती। केंद्र सरकार की जिम्मेदारी कम करना, जिससे राज्यों पर बोझ बढ़ेगा और ग्रामीण रोजगार की मांग पर असर पड़ेगा।

—————

(Udaipur Kiran) / प्रशांत शेखर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *