Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
RAJASTHAN

कांगे्रस का धरना प्रदर्शन : ईडी व अन्य संवैधानिक संस्थानों के दुरूपयोग के विरोध में प्रदर्शन

jodhpur

जोधपुर, 17 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । एआईसीसी के निर्देशानुसार केंद्र सरकार द्वारा प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) व अन्य संवैधानिक संस्थानों के दुरूपयोग के विरोध में आज जोधपुर कांग्रेस जिला कमेटी द्वारा कलेक्ट्रेट के बाहर धरना-प्रदर्शन किया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री का प्रतीकात्मक पुतला भी फूंका गया।

जोधपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता संजय गौड़ ने बताया कि जिला कलेक्ट्रेट के बाहर जोधपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ओमकार वर्मा और वरिष्ठ कांग्रेसजन के नेतृत्व में शांतिपूर्वक विरोध प्रदर्शन किया गया। जिलाध्यक्ष ओमकार वर्मा ने आरोप लगाया कि मोदी-शाह की सरकार ईडी और अन्य संवैधानिक संस्थानों का दुरुपयोग कर रही है। उसके विरोध में यहां धरना दिया गया। न्यायालय की ओर से भी सोनिया गांधी, राहुल गांधी पर लगाए गए झूठे मुकदमों को ख़ारिज करते हुए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को फटकार लगाई है। जो साफ इशारा करता है कि राजनीतिक षड्यंत्र के तहत ईडी व अन्य संवैधानिक संस्थानों का दुरुपयोग किया जा रहा है।

धरने के दौरान पूर्व राज्य मंत्री राजेंद्र सिंह सोलंकी, पूर्व महापौर कुंती परिहार, पूर्व विधायक मनीषा पंवार व महेंद्र विश्रोई, पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष सलीम खान, नरेश जोशी, कुश गहलोत सहित कई कांग्रेसी मौजूद रहे।

(Udaipur Kiran) / सतीश

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *