
रांची, 2 दिसंबर (Udaipur Kiran) . अखिल Indian कांग्रेस कमिटी के स्थायी आमंत्रित सदस्य और Jharkhand प्रभारी के राजू ने संगठन को और अधिक गतिशील बनाने के लिए अखिल Indian कांग्रेस कमिटी के सचिव डॉ सिरिवेल्ला प्रसाद और भूपेन्द्र मरावी के बीच कार्यों की जिम्मेवारी बांट दी है.
कार्यों के वितरण होने से संगठन को सृजन अभियान सहित तमाम प्रकोष्ठों और अग्रणी मोर्चा को गति मिलेगी.
इस संबंध में प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने मंगलवार को बताया कि दोनों सचिवों के साथ कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की और शहजादा अनवर को भी जिम्मेवारी सौंपी गई है.
डॉ सिरिवेल्ला प्रसाद के साथ शहजादा अनवर 13 जिलों का आवंटन किया गया है. इसमें संताल परगना संभाग के सभी 6 जिले
(साहेबगंज, दुमका, पाकुड़, गोड्डा, देवघर, जामताड़ा), दक्षिणी छोटानागपुर संभाग के सभी 6 जिले
(रांची नगर एवं ग्रामीण, लोहरदगा, गुमला, खूंटी, सिमडेगा) और पलामू संभाग के अंतर्गत- लातेहार जिला
जेपीसीसी प्रकोष्ठ, विभाग और मोर्चों का आवंटन किया गया है. साथ ही
एससी विभाग, ओबीसी विभाग, अल्पसंख्यक विभाग, महिला कांग्रेस, फिशरमैन कांग्रेस, लॉ, मानव अधिकार और आरटीआई विभाग, एसेट्स – प्रोपर्टीज विभाग, मीडिया और सोशल मीडिया विभाग एवं कांग्रेस कनेक्ट सेंटर का भी आवंटन किया गया है.
वहीं सचिव भूपेन्द्र मरावी के साथ बंधु तिर्की को 12 जिलों का आवंटन हुआ है. इसमें उत्तरी छोटानागपुर संभाग के सभी 7 जिले
(हजारीबाग, गिरिडीह, चतरा, रामगढ़, धनबाद, बोकारो, कोडरमा), कोल्हान संभाग के सभी 3 जिले
(पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम एवं सरायकेला-खरसावां), पलामू संभाग के 2 जिले-(पलामू और गढ़वा)
जेपीसीसी प्रकोष्ठों, विभागों और मोर्चों का आवंटन
इस दौरान जेपीसीसी प्रकोष्ठों, विभागों और मोर्चों का आवंटन किया गया है. इसमें आईवाईसी, एनएसयूआई, आदिवासी कांग्रेस, सेवादल, आरजीपीआरएस, किसान कांग्रेस, अनऑर्गनाइज़्ड कांग्रेस, जवाहर बाल मंच शामिल है.
—————
(Udaipur Kiran) / Vinod Pathak
