Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
CRIME

मशीन में आकर मजदूर की तीन अंगुलियां कटीं, कारखाना मालिक समेत तीन पर रिपोर्ट

अमेरिका में रहने वाले व्यक्ति की जमीन का फर्जी तरीके से बैनामा करा लेने के आरोप में तीन पर केस दर्ज मुकदमा

मुरादाबाद, 02 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में थाना कटघर क्षेत्र में पीतल कारखाने की मशीन में आकर एक मजदूर की तीन अंगुली कट गई। इस मामले में तहरीर के आधार पर मंगलवार को कारखाना मालिक, ठेकेदार समेत तीन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।

कटघर के रहमतनगर निवासी अबु तल्हा ने दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि वह लाल नगरी स्थित कारखाने में मजदूरी करता है। उसका आरोप है कि 22 अक्टूबर की रात 8 बजे कारखाना मालिक गुड्डू और उसके ठेकेदार अनीस ने उसे जबरन मशीन में काम करने के लिए कहा। उसने मशीन पर काम करने से मना कर दिया। आरोप है कि मना करने के बावजूद कारखाना मालिक और ठेकेदार ने जबरन मशीन पर लगा दिया। इससे उसके हाथ की तीन अंगुलियां कट गईं।

थाना कटघर प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर कारखाना मालिक, ठेकेदार अजर मुंशी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले में जांच की जा रही है विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

(Udaipur Kiran) / निमित कुमार जायसवाल

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *