Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
HimachalPradesh

कांग्रेस दिशा-विहीन और मुद्दा-विहीन, घुसपैठियों के समर्थन में खड़ी पार्टी को जनता ने नकारा : डॉ. राजीव बिंदल

डॉ. राजीव बिंदल

शिमला, 15 दिसंबर (Udaipur Kiran) । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कांग्रेस पार्टी पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि आज कांग्रेस पूरी तरह दिशा-विहीन और मुद्दा-विहीन हो चुकी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा बिहार में तथाकथित वोट चोरी का मुद्दा उठाने का प्रयास पूरी तरह असफल रहा और बिहार की जनता ने स्पष्ट संदेश दे दिया है कि न तो वह घुसपैठियों को स्वीकार करती है और न ही उनका समर्थन करने वालों को।

डॉ. बिंदल ने कहा कि वर्तमान में देशभर में एसआईआर (स्पेशल आइडेंटिफिकेशन/इंस्पेक्शन ड्राइव) का कार्य चल रहा है और यह आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि भारत भारत के नागरिकों के लिए है, कोई सराय नहीं कि दुनिया का कोई भी व्यक्ति यहां आकर अवैध रूप से बस जाए। यदि देश की जनसंख्या के अनुपात में बड़ी संख्या में विदेशी नागरिक अनधिकृत रूप से भारत में रहते हैं, तो इसका सीधा असर देश के बेरोजगार युवाओं, गरीबों और हकदार नागरिकों के अधिकारों पर पड़ता है।

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस इस मूल सच्चाई को समझने के बजाय घुसपैठियों के समर्थन में खड़ी नजर आ रही है और वोट चोरी जैसे नारे देकर देश के नागरिकों को गुमराह करने का प्रयास कर रही है। लेकिन आज देश की जनता पूरी तरह जागरूक है और कांग्रेस के इस झूठे प्रोपेगैंडा को सिरे से खारिज कर चुकी है।

डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि जहां कांग्रेस केवल भ्रम फैलाने और राजनीति करने में जुटी है, वहीं भारतीय जनता पार्टी सेवा, संवेदनशीलता और राष्ट्रहित के भाव से जनता के साथ खड़ी है। उन्होंने बताया कि भाजपा के कार्यकर्ता चंबा में आपदा प्रभावित लोगों की मदद के लिए सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं और राहत सामग्री पहुंचाकर पीड़ितों के दर्द को कम करने का निरंतर प्रयास कर रहे हैं।

—————

(Udaipur Kiran) शुक्ला

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *