Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
PUNJAB

अमृतसर में ड्रोन से भेजी 12 किलोग्राम हेरोइन की खेप बरामद

पंजाब पुलिस द्वारा बरामद हेरोइन

चंडीगढ़, 23 दिसंबर (Udaipur Kiran) । एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) बॉर्डर रेंज द्वारा सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के तालमेल से गांव डालेके, लोपोके, अमृतसर के निकट से लगभग 12.050 किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई है।

पंजाब पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने मंगलवार को बताया कि पहचाने गए संवेदनशील स्थानों की नियमित गश्त के दौरान डालेके गांव के क्षेत्र के निकट खेतों में ड्रोन की मौजूदगी के बारे में सूचना मिली। उन्होंने बताया कि इस सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए एसपी गुरप्रीत सिंह की निगरानी में एएनटीएफ की संयुक्त टीमों ने संदिग्ध स्थान की योजनाबद्ध तलाशी ली। उन्होंने बताया कि इस दौरान, गांव डालेके के निकट खेतों से हेरोइन की एक खेप बरामद की गई। बरामद नशीले पदार्थ का कुल वजन, जिसमें पैकेजिंग सामग्री भी शामिल है, 12.050 किलोग्राम पाया गया।

एसपी एएनटीएफ गुरप्रीत सिंह ने बताया कि तकनीकी सबूतों और खुफिया मानवीय जानकारी के आधार पर इस मामले के आगे-पीछे के संबंधों का पता लगाने के लिए प्रारंभिक जांच जारी है। उन्होंने बताया कि संदिग्ध व्यक्तियों, जिनके द्वारा संभावित रूप से यह खेप प्राप्त की जानी थी, की पहचान कर ली गई है और उन्हें पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है।

—————

(Udaipur Kiran) शर्मा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *